Monday, May 2, 2011

गोलगप्पे ,जीराजल और मटर .......

गोलगप्पे की सामग्री :
मैदा :५०० ग्राम 
सूजी :२५० ग्राम 
बेकिंग पाउडर 
तलने के लिए रिफाइंड घी 

विधि :
सूजी ,मैदा और बेकिंग पाउडर को अच्छे से मिला लें |थोड़ा सा मोयन दे कर पानी से कड़ा गूंथ लें और गीले कपड़े से ढक कर रखें |इस आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना कर बहुत पतला बेलें |बेलें हुई लोइयों को भी गीले कपड़े से ढक कर रखें |जब सारी बेल लें ,तब उनको तल लें |गोलगप्पे तैयार हैं |जो न फूलें पापड़ी चाट की तरह दही चटनी के साथ परोसे |

जीराजल की सामग्री :
काला जीरा :५० ग्राम 
सफ़ेद जीरा :५० ग्राम 
इमली का रस :५०० ग्राम 
पिसी लाल मिर्च
हींग 
नीम्बू का रस 
नमक 

विधि :
लगभग आधा लिटर पानी में मिर्च जीरा डाल कर एक उबाल आने दें |उबाल आने पर उस में इमली और नीम्बू का रस नमक और पिसी मिर्च डाल दें |एक बार और उबल जाने दें |एक जलते हुए कोयले पर हींग का टुकड़ा रख कर ऊपर से एक मटका उलटा कर रख दें |थोड़ी ही देर में उसमें हींग की महक भर जायेगी |अब तुरंत ही तैयार किया पानी डाल कर ढक दें |इस में ही लगभग १.५ लिटर पानी और डाल कर अच्छे से मिला लें |पानी में पुदीने की पत्तियाँ भी डाल लें |जीराजल तैयार है |

मटर  :
गोलगप्पे में भरने के लिए मटर नमक और हींग डाल कर उबाल लें |   

Thursday, April 7, 2011

मूंगफ़ली का हलवा

                सामग्री :
कच्ची मूंगफली :२५० ग्राम 
घी                     :२५० ग्राम 
चीनी                 :२०० ग्राम 
छोटी इलायची 

                 विधि :
मूंगफली को दो -तीन घंटे के लिए पानी में भिगो दें |छिलका उतार कर पीस लें |अब कड़ाही में घी डाल कर पिसी मूंगफली धीमी आंच पर भून लें |जब मूंगफली घी छोड़ने लगे और गुलाबी रंग की हो जाए ,तब इस को थाली में निकाल कर रख लें |अब चाशनी बना लें |चाशनी में भुनी मूंगफली डाल कर चलाती जाएँ |जब हलवा कड़ाही से 
चिपकना बंद हो जाए तो समझिये हलवा तैयार है |ऊपर से पिसी इलायची डाल कर परोसिये .....
                                                                                                                                

सिंघाड़े की इडली

            सामग्री :
सिंघाड़े का आटा
दही 
सेंधा नमक 
जीरा 
हरी धनिया 
हरी मिर्च 
पिसी खटाई 
घी 
      विधि :
सिंघाड़े के आटे को नमक के साथ दही में फेंट कर थोड़ा खमीर उठाने के लिए रख दें |ये मिश्रण थोड़ा गाढा होना चाहिए |जब खमीर उठ जाए तब इडली के सांचे में डाल कर माइक्रोवेव में पका लें | थोड़ा ठंडा होने पर घी गरम 
कर के जीरा और हरी मिर्च का छौंक लगा कर हलके हाथों इडली भून लें |ऊपर से पिसी खटाई और हरा धनिया 
डाल कर गरम-गरम परोसें ....... 

खरबूजे की खीर

              सामग्री :
खरबूजे  का लच्छे : १०० ग्राम
दूध : १ किलो 
चीनी : १२५ ग्राम 
बादाम ,पिस्ता ,गरी ,इलायची ,गुलाब जल 
घी 

               विधि :
अधपके खरबूजे का लच्छा बना कर धो कर पतले कपडे में बाँध कर हल्की आंच पर उबाल लीजिये | अब इन्हें कडाही में घी दाल कर भून लीजिये |अब लच्छों को दूध में धीमी आंच पर गाढ़ा कर कीजिये |जब थोड़ा गाढ़ा हो जाए ,तब चीनी डाल कर पूरा गाढ़ा कर लें | अब आंच से उतार कर उसमें सारे मेवे और गुलाब जल डाल दें !!!  

सिन्घाडे के आटे की कढी .....

सामग्री :

सिंघाड़े का आटा 
सेंधा नमक 
पिसी मिर्च
पिसी खटाई
जीरा  
घी

विधि :

सिंघाड़े के आटे को हलके गुनगुने पानी में पकौड़ी ऐसा घोल बना लें ,खूब अच्छी तरह से फेंट लें |
घी गरम कर के छोटी-छोटी पकौड़ियाँ तल लें | अब आटे का कढी जैसा पतला घोल बना लें ,सारे 
मसाले मिला लें | थोड़े से घी में जीरा की छौंक लगा कर घोल को डाल दें और पका लें | जब  कढी 
पक जाए तब पिसी खटाई डाल कर अच्छी तरह से मिला लें |जब खाना हो उसके पांच मिनट पहले 
पकौड़ी डालें |पहले डाल देने पर पकौड़ी गल जायेगी | इस कढी को तिन्नी के चावल या सिंघाड़े की 
रोटी -पूरी -पराठा किसी भी चीज़ से खाएं | 

  

Monday, April 4, 2011

साबूदाने की टिकिया

सामग्री :
साबूदाना :२५० ग्राम 
उबले आलू :२५० ग्राम 
लाल मिर्च ,सेंधा नमक ,हरा धनिया ,हरी मिर्च ,भुना पिसा जीरा ,घी 

विधि :
साबूदाना धो कर छलनी में रख लें |जब साबूदाना नरम हो जाए ,उसमें उबले आलू घिस कर मिला लें ,सारे मसाले भी मिला लें |आंच पर तवा रखें और घी दाल कर ,उस पर इस घोल की टिकिया बना कर धीमी आंच पर सेंके | हरी चटनी के साथ परोसें ....

साबूदाना की खीर

सामग्री :
साबूदाना :२५० ग्राम 
दूध :१ किलो 
शक्कर 
घिसा नारियल, छोटी इलायची,चिरौंजी ,किशमिश ,काजू ,बादाम 

विधि :
साबूदाना पानी में अच्छी तरह धो  लें और पांच मिनट तक भिगोये रखें |दूध खूब गरम कर लें और भीगा साबूदाना उसमें डाल दें और कलछी से मिलाती रहें |जब साबूदाना दूध में घुल जाएँ तो शक्कर और मेवा डाल दें |यह खीर गरम या ठंडी जैसे भी खाए ,स्वादिष्ट लगेगी !!!

साबूदाने की पकौडी

सामग्री :
साबूदाना :२५० ग्राम 
उबले आलू :२५० ग्राम 
मूंगफली के दाने :५० ग्राम
(बारीक पिसे ) 
सेंधा नमक ,हरी मिर्च ,हरी धनिया ,लाल मिर्च तलने के लिए घी 

विधि :
साबूदाना धो कर दस मिनट पानी में ही भीगने दें |अब साबूदाना पानी से निकाल कर उसमें आलू  मिला लें |इस में मूंगफली के पिसे दाने ,कटी हरी मिर्च ,हराधानिया और नमक मिला लें इस के घोल को गाढा रखें |घी गरम कर लें और छोटी-छोटी पकौड़ी तल लें और हरे धनिये की चटनी के साथ खाएं | 

साबूदाने की खिचडी

साबूदाने की खिचडी

सामग्री :
 साबूदाना :२५० ग्राम 
मूंगफली के दाने :५० ग्राम
आलू :२ 
सेंधा नमक ,जीरा ,हरी मिर्च ,हरा धनिया ,घी 

विधि :
साबूदाने को अच्छी तरह धो कर दस मिनट के लिए छलनी में रख दें |पानी निकल जाएगा और साबूदाना मुलायम हो जाएगा | अब मूंगफली के दाने भून कर छिलके निकाल लें और दरदरा कर लें | आलू उबाल कर छोटे टुकडे कर लें | अब कडाही में घी डाल कर जीरा और कटी हरी मिर्च डाल कर भून लें |इस के बाद आलू के टुकडे ,साबूदाना और मूंगफली का चूरा ओर नमक वगैरा मसाले कडाही में डाल दें और मिला लें |अगर थोड़ा मीठा पसंद करतें हैं तो अब उसमें थोड़ी सी चीनी डाल दें |लगभग पांच मिनट में ये पाक जाएगा |ऊपर से हरा धनिया डाल दें |यह गर्ग खाने में अधिक स्वादिष्ट लगता है |इसको दही के साथ खाइए .......
                     -निवेदिता

Friday, April 1, 2011

कुछ चोर रास्ते मेहमाननवाज़ी के ....

आज आपको मेहमाननवाज़ी के कुछ चोर रास्ते बताते हैं |इन चोर रास्तों की ज़रुरत अचानक आ गए मेहमानों
की खातिर के समय पड़ती है |यूँ तो कुछ बना ही लेते हैं लेकिन थोड़ा अतिरिक्त भागदौड़ करके और मेहमानों को अकेला बैठा कर |अगर एकाद व्यंजन बना कर रख लें तो उसका रूप बदल कर नयी डिश परोस सकते हैं |
      वडा - अगर वडा पहले ही तल कर रख लें तो उसका स्वाद खराब नहीं होता |अगर संशय हो तो फ्रीज़र में भी रख सकते है |जब बनाना हो ,उस को तेज़ गरम पानी में भिगो दें और ढककर रख दें |तले हुए वडे से आप तुरंत दही-वडा या सांभर-वडा बना सकते हैं |सांभर बनाने में तो मुश्किल से दस से पंद्रह मिनट लगते हैं |तैयार वड़ों को हल्का सा सूखा ही गरम कर के हाथों से मसल कर खस्ता और कचौड़ी की भरावन भी कुछ पलों में तैयार हो जायेगी |
      छौंके हुए आलू -  आलू अकसर उबाल कर रखे जाते हैं की जब जरूरत हो तुरंत भून कर इस्तेमाल कर लिया जाएगा | उबाले हुए आलुओं को भूनने में घी ज्यादा सोखता है ,अन्यथा सोंधापन नहीं आता है | इसके स्थान पर कच्चे आलुओं को छील कर सिर्फ हींग-जीरे की छौंक लगा कर गला लें और धीमी आंच पर कम घी में ही सोंधा कर लें |उसमें अपने स्वादानुसार मसाले -लाल मिर्च ,गरम मसाला ,पीसी खटाई इत्यादि -डाल लें | ये आलू फ्रिज में रख लें दो-तीन दिन स्वाद ताज़े आलुओं सा ही रहेगा |यदि उससे ज्यादा रखना है तो फ्रीजर में रखें |इन आलुओं से आप समोसे ,ब्रेडरोल ,कटलेट ,बर्गर ,सैंडविच ,पराठे कुछ भी बना सकते हैं |इसके अलावा उसमें ताज़ी छौंक लगा कर हल्का भून कर आलू की सूखी सब्जी के रूप में भी परोस सकते हैं |
      हरी मटर-हरी मटर को पीस कर भून कर छोटे पैकेट में कर के फ्रीज़र में रख लें |ये जल्दी में निमोना बनाने के काम आयेगा |
       कटहली -इसको भी छोटे टुकड़ो में काट कर तल कर फ्रीज़र में रख लें |बिना मौसम की कटहली खिलाने का आनंद अलग ही लगेगा |
        खोया-खोया भून कर फ्रीज़र में रखें |अचानक आ गए मेहमानों को अपनी तुरंत बनायी मिठाई खिलाएं |
        मसाला -अकसर खाना बनाने से अधिक समय मसालों को धीमी आंच पर भूनने में लगता है |लहसुन-प्याज पीस कर धीमी आंच में भून कर रख लें ,जब जैसे मसाले की जरूरत हो वैसे मसाले डाल कर दो से तीन मिनटों में आप मनपसंद मसाला तैयार कर सकती है |
      बस आज के लिया इतने चोर-रास्ते काफी हैं ,बाकी फिर कभी ......
                                                                                           -निवेदिता

Thursday, March 17, 2011

गोभी की खीर .......



              सामग्री :
फूलगोभी  : १ मध्यम आकार की 
दूध           : १.५ लीटर 
चीनी        :२५० ग्राम 
काजू ,बादाम ,किशमिश ,चिरौंजी ,छोटी इलायची 
शुद्ध घी 

         विधि :

गोभी को साफ़ कर के कद्दूकस पर घिस लें | भारी तले के बर्तन में थोड़ा सा घी डाल कर गरम कर लें |थोड़ी सी पिसी इलायची घी में डाल दें ,फिर कसी हुई गोभी भी डाल दें | मद्धयम आंच पर गोभी हल्का सुनहरा होने तक भून लें | जब गोभी में सोंधापन आ जाए , तब दूध डाल कर पका लें | जब  रबडी 
ऐसा गाढा हो जाए ,तब आंच पर से हटा कर ठंडा कर लें | सबसे आखिर में 
कतरे हुए मेवे मिला दें | 
                  स्वादिष्ट खीर तैयार है -खाएं और खिलाएं .......
                                होली मुबारक ..........
                                   -निवेदिता -

Saturday, March 12, 2011

चिली - चिकेन

सामग्री :
चिकेन :१ किलो 
दही :१/२ कप 
मक्के का आटा :२ चम्मच 
कटी हुई हरी मिर्च 
पिसी लाल मिर्च 
काली मिर्च 
पिसी हल्दी 
सोया सास
अदरख 
लहसुन 
प्याज
टमाटर 
तेल 
नमक 

विधि :
प्याज ,टमाटर को छोटे टुकड़ों में काट लें ,फिर इसे अदरख-लहसुन के पेस्ट में मिला दें |हरी मिर्च के पतले टुकडे काट लें |लाल मिर्च,नमक,हल्दी ,सोया सास,दही और तेल को मोला लें |इस मिश्रण में टमाटर और प्याज के पेस्ट को मिला कर चिकेन में मिला कर आधे घंटे के लिए रख दें |बर्तन में तेल गर्म करें ,इसमें हरी मिर्च,सफ़ेद मिर्च,और काली मिर्च पिसी हुई डाल कर मिक्स किये हुए चिकेन को आधे घंटे तक धीमी आंच पर तलें | मक्के का आटा और सोया सास को पानी में डाल कर चिकेन में डाल दें |शोरबा के लिए 
पानी डालें और उबालें |८-१० मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं |कटी हरी मिर्च और धनिया पत्ती से सजा कर परोसें !!! 

Thursday, March 10, 2011

पनीर ढोकला


             सामग्री :                                               
बेसन             :२ कप 
दही                :२ कप 
चीनी              : १ बडी चम्मच 
आधे नींबू का रस 
हींग 
बेकिंग पाउडर :१/४ छोटी चम्मच 
तेल                :३ बड़े चम्मच 
पिसी हल्दी     :१/४ छोटी चम्मच 
नमक 

               विधि :
बेसन में दही ,नमक चीनी ,नींबू का रस ,हींग ,२ चम्मच तेल और हल्दी डाल कर गाढ़ा घोल तैयार करें |१५ से २० मिनट तक ऐसे ही रहने दें |
एक पैन में एक चम्मच तेल और दो चम्मच पानी गरम करें |उबलने पर 
उसमें बेकिंग पाउडर डालें और तैयार किये गए मिश्रण में डालें |चिकनाई लगे बर्तन में पेस्ट डाल दें |अब भाप में पका दें |जब ये ठंडा हो जाए तब चीनी का पानी बना कर डालें | छोटे टुकड़ों में काट लें | हर टुकडे की चौडाई 
की तरफ से काट लें और बीच में पनीर की पतली स्लाइस रखें | बस खाना और खिलाना शुरू कर दें ......   
     

बेक्ड स्प्राउट्स वडा

                      सामग्री :
मूंग दाल (धुली)      :१.५ कप 
उड़द दाल (धुली)     :२ बड़े चम्मच 
अंकुरित (मूंग धुली) :१/२ कप 
हरी मिर्च २-३-काटी हुई 
अदरख                   :१"
नमक 
पिसी हल्दी             :१/४ छोटा चम्मच 
पिसी लाल मिर्च      :१ छोटा चम्मच 
पिसा गरम मसाला  :१/२ छोटा चम्मच 
बेकिंग पाउडर          :१/४ छोटा चम्मच 
तेल 
दही                         :२ कप 
इमली की खट्टी-मीठी चटनी 
हरी धनिया की चटनी 
हरा धनिया कटा हुआ 

                विधि :
मूंग दाल और उड़द दाल को मिला लें और अच्छी तरह से धो कर तीन कप 
पानी में भिगो दें |लगभग दो घंटे बाद पानी से निकाल  कर  रख  दें |  भीगी दाल में अंकुरित दाल ,हरी मिर्च और अदरख मिला कर पीस लें , एक गाढा पेस्ट तैयार हो जाएगा |अब एक बड़े बर्तन में रख कर खमीर उठाने के लिए छोड़ दें |जब खमीर उठ जाए तब पेस्ट में नमक ,हल्दी , गर्म  मसाला  और बेकिंग पाउडर मिलाएं | साथ ही इसमें बारीक कटा अदरख भी डाल दें |  अब
माइक्रोवेव की प्लेट को तेल से ग्रीस  करें | चम्मच से पेस्ट मिक्सचर डालें |
इसको डेढ़ से दो मिनट तक पकाएं |  सर्व करने के लिए वडा पर नमक वाला दही डालें |इस पर हरे धनिया की चटनी और इमली की चटनी डालें | धनिया पत्ती  से सजा कर परोसें !!!

Sunday, March 6, 2011

गुलाब-जामुन ( ब्रेड )

                    सामग्री :
ब्रेड                   :१६ स्लाइस
दूध                  :२०० ग्राम 
चीनी                :२५० ग्राम 
छोटी इलायची :४-५
घी तलने के लिए 

                   विधि :
प्लेट में ब्रेड के दो स्लाइस रखिये और उन्हें दूध से इतना ही भिगोइये कि भीग भर जाए ,डूबे नहीं | जब ब्रेड भीग कर फूल जाए ,उन टुकड़ों को निकाल कर दूसरे दो टुकडे भिगोइये ,ऐसे ही सारी ब्रेड भिगो लें | भीगे हुए टुकड़ों को  
एक-एक कर के हथेली पर रखें और बीच में किशमिश व मिश्री का छोटा सा 
टुकड़ा रख के गोल आकार बनाइये | चपटी कड़ाही में घी गरम कर के सारी गोलियां डाल  दीजिये  |एक तार की चाशनी में गोलियां डाल दें |ऊपर से पिसी  इलायची डाल दें !!!  

Friday, March 4, 2011

रशियन बोर्श

                   सामग्री :
चुकंदर            : ३-४
पत्ता गोभी       : १
गाज़र             : २
प्याज             :१
सेलैरी            :२ गड्डी
टमाटर          : २५० ग्राम
सिरका          : २ बड़े चम्मच 
चीनी             : १ बड़ा चम्मच
करी पत्ता 
नमक          : १/२ चम्मच 
काली मिर्च   : १/२ चम्मच 
खट्टी क्रीम  : २५० ग्राम 

                     विधि :
 सब्ज़ियों को बारीक काट लें ( इनसे डिश की सजावट होगी ) | अब जड़ वाली सब्जियों को पैन में डाल दें | टमाटर ,चीनी और पानी डाल करा उसमें दो बड़े चम्मच मक्खन डालें | धीमी आंच पर १५-२० मिनट तक 
पकाएं |बराबर चलाती रहें | अब पत्ता गोभी को भी मिला लें | फिर से १५-२० मिनट तक पहले के तरीके से
 पकाएं || अब उसमें नमक ,मिर्च ,करी पत्ता और सिरका डाल कर तब तक आंच पर रहने दें ,जब तक कि
सब्जियां अच्छी तरह गल जाए | इसमें आलू भी डाल सकते हैं | इसको अच्छा रंग देने के लिए एक चुकंदर 
को बारीक काट कर अच्छी तरह उबाल लें |अब अंत में बने हुए बोर्श  में उसे छान दें और ऊपर से क्रीम डाल दें| 

Wednesday, March 2, 2011

तिल की भाखर - बडी

           सामग्री :
सफ़ेद तिल               :१०० ग्राम 
घिसा हुआ नारियल  : १०० ग्राम 
नमक                      : ५० ग्राम 
लाल मिर्च               : ५० ग्राम 
हल्दी                      : १० ग्राम 
धनिया                   : २५ ग्राम 
मूंगफली का तेल     :२५० ग्राम
अजवायन               : १० ग्राम 
बेसन                      :५०० ग्राम 
नीम्बू                     :१
लहसुन

               विधि :
तिलको बारीक पीस लीजिये |लहसुन को बारीक काट कर कडाही में थोड़ा सा तेल डाल कर पिसे तिल,नारियल ,लाल मिर्च ,नमक   और धनिया के साथ भून लें | बेसन में थोड़ा तेल का मोयन डाल कर कड़ा गूंथ लीजिये |
इसकी बड़ी-बड़ी लोइयां बना कर रोटी की तरह बेल लीजिये |इसमें नींबू का 
रस लगा कर तिल का तैयार किया मसाला लगा कर गोल लपेट कर रोल 
बना लीजिये | इन रोल्स को कुकर के डिब्बों में तेल लगा कर रख दीजिये |
कुकर में थोड़ा पानी डाल कर ,इन डिब्बों को रख कर कुकर का ढक्कन बंद 
कर के आग पर चढ़ाइए |एक सीटी आने पर उतार कर ठंडा होने दीजिये |
ठंडा होने पर रोल्स के २-३ से.मी.के टुकडे काट कर कडाही में तेल डाल कर तल लीजिये |तिल की भाखर -बड़ी तैयार है !!!

Saturday, February 26, 2011

" गाज़र के मीठे चावल "

            सामग्री :
बासमती चावल :२५० ग्राम 
गाज़र               : २५० ग्राम 
घिसा नारियल  : 
पिसी इलायची 
मूंगफली(हलके गरम पानी में भिगो कर छिलका उतारी हुई)
घी
चीनी  
           विधि :
चावलों को धो कर रख लें |गाज़रों को कद्दूकस कर लें | लगभग ५ मिनट तक गाज़रों को घी में भूने | अब चावलों को  पानी  निथार कर  गाज़रों  के साथ भूनें | भुने  हुए चावल में दोगुना पानी  डाल कर पकाएं |  जब चावल अधपके  हों तब चीनी, मूंगफली और  नारियल  डालें | जब  एक कनी  रह जाए तो उतार लें और ढक्कन पर थोड़े से   अंगारे रख  दें | परोसते  समय 
नारियल और इलायची से सजाएं !!!

गाज़र के नमकीन व्यन्जन

         गाज़र के कटलेट :
सामग्री :
गाज़र :२५० ग्राम 
आलू   :२५० ग्राम 
फूल गोभी :१ छोटा फूल 
मटर         : १०० ग्राम 
हरी मिर्च   : २-३ 
अदरख 
बेसन        : १ छोटा चम्मच 
नमक 
हल्दी 
मिर्च 
भुना जीरा 
गरम मसाला 
हरा धनिया 
अनारदाना 
ब्रेड का चूरा

विधि :
सब सब्जियों को बारीक काट कर भाप में गला लें | सब्जी में पानी एकदम नहीं रहना चाहिए | अब उसमें सारे मसाले मिला दें | बेसन भून कर मिलाएं 
मिश्रण को थोड़ा सा घी में भून लें ,इससे सोंधापन आ जाता है | अब कटलेट का आकार दे कर ब्रेड के चूरे में लपेट कर तल लें  और चटनी के साथ परोसें .
          गाज़र के परांठे :
सामग्री : 
गेहूं का आटा : २५० ग्राम 
बेसन            : १०० ग्राम 
गाज़र           : २५० ग्राम 
हरी मिर्च 
हरा धनिया 
नमक 
मिर्च
गरम मसाला
घी
विधि :
बेसन और आटे में मोयन डाल कर पूरी के आटे के सामान गूंध लें | थोड़ी देर बाद पराठें बेल कर सेंक लें |

Wednesday, February 23, 2011

"मछली के कटलेट"

   सामग्री :

मछली :५०० ग्राम
ब्रेड       : २ स्लाइस 
प्याज   : १ बड़ा  बारीक कटा 
 हरी मिर्च : २ बारीक कटी 
पुदीना  बारीक कटा 
अंडा(फेंटा हुआ ) :१-२
नमक 
काली मिर्च  
तेल तलने के लिए 
ब्रेडक्रम्ब 
नींबू का रस 


       विधि :

मछली को साफ़ कर के भाप में गला लीजिये | ठंडा होने पर कांटे निकाल कर हाथ से अच्छे से मिला लीजिये | ब्रेड  को  भुरभुरा कर  के मसली हुई 
मछली में मिला लीजिये | अब इसमें प्याज ,मिर्च , पुदीना ,नींबू  का  रस 
नमक और कालीमिर्च भी डाल कर अच्छी तरह से मिला लें | फिर  इसके 
जिस आकार के कटलेट बनाना चाहें बना लें | इन कटलेट को अंडे में भिगो 
कर ब्रेडक्रम्ब में लपेट कर तल लें और हरी चटनी के साथ परोसें !!!

उत्तपम

सामग्री :

चावल                   : २ कप 
धुली उड़द की दाल : १ कप 
प्याज                    : २-३ 
नमक 
हरी मिर्च
 तेल 

   विधि :

दाल और चावल अलग - अलग पांच से छ : घंटे पानी में भीगने दें | अब इन्हें अलग-अलग महीन पीस लें |अब इसमें पानी इतना ही डालें जिससे 
घोल तवे पर आसानी से फैला सकें | पिसे दाल-चावल को अब मिला कर नमक डाल कर पांच से छ : घंटे के लिए ढक  कर  रख  दें | बनाते  समय
तवे को गरम कर के उस पर चौथाई चम्मच तेल डालें | करीब  दो  कडछी  
घोल गरम तवे पर गोल आकार में फैला दें | ऊपर बारीक कटा प्याज और 
हरी मिर्च फैला दें | जब निचला भाग  सिंक जाए तब  धीरे  से  पलट  कर दूसरी तरफ भी सेंक लें |नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसें !!!

"नर्गिसी - कोफ़्ता "

                   सामग्री :

कीमा (बारीक) :५०० ग्राम 
अंडे(उबले)                 : १० 
दही                 : १२५ ग्राम 
भुने चने          : ५० ग्राम 
पोस्ता दाना     : ५० ग्राम 
जीरा               : ३/४ छोटी चम्मच 
छोटी इलायची : ६ 
लौंग               : ४ 
दालचीनी        : १" 
लाल मिर्च 
अदरख     
नमक 

पिसा हुआ मसाला :
लाल मिर्च   : ४
प्याज          : २ मध्यम आकार की 
लहसुन       : १ फूल 
धनिया       : १.५ बड़ी चम्मच 

                     विधि :

कीमे को सिल पर पीस कर खूब बारीक कर लीजिये ,फिर उसी सिल पर चने ,पोस्ता दाना ,अदरख ,लाल मिर्च गरम मसाला और नमक पीस लें |
अब इस पिसे हुए मसाले को कीमे के साथ मिला लीजिये | पैन  में  थोड़ा
सा घी डाल कर एक प्याज  कटी  हुई  और दो  इलायची  गुलाबी  कर  लें |
ठंडा होने पर इसे भी बारीक पीस लीजिये,इस मिश्रण मिला कर चिकना कर  
बराबर दस हिस्सेकर लीजिये |एक-एक हिस्सा हथेली पर रख कर फैलाए 
और बीच में अंडा रख दें,दिर दूसरे हाथ से हथेली पर फैले हुए कीमे से अंडे को अच्छी तरह से ढक दीजिये ,जिससे वो गेंद का आकार ले ले | कडाही 
में घी गरम कर के सारे कोफ्ते तल लें | एक दूसरे बर्तन में बाकी सारा घी 
डाल कर पिसा धनिया ,मिर्च , प्याज  और लहसुन  दही के साथ भून लें |
जब मसाला भुन जाए तब शोरबा बनाने के लिए एक कप  पानी  डालकर 
धीमी आंच पर रख दें |जब अच्छी तरह पाक जाए तो एक-एक कर के सारे कोफ्ते डाल दीजिये और पतीली का ढक्कन बंद कर दीजिये |५-१० मिनट 
बाद आंच से हटा लीजिये | परोसते समय लम्बाई की तरफ से कोफ्तों के 
२-२ टुकडे कर दीजिए | ऊपर से हरी धनिया छिड़क दें | 
  

Sunday, February 20, 2011

राजस्थानी दाल - बाटी

               सामग्री (दाल):
मूँग की धुली दाल  : १/४ कप 
उड़द की धुली दाल : १ कप 
चने की दाल          : १/४ कप 
पिसी लाल मिर्च    : १ छोटा चम्मच 
अदरख                 : २ "
जीरा                    : १ छोटा चम्मच 
हींग                     : १ चुटकी  
सूखी साबुत मिर्ची : २ 
लौंग                    : ३ 
हरी इलायची        : २ 
दालचीनी             : १" 
तेजपत्ता 
मीठी नीम 
टमाटर                 : ५ - ६ 
कटी हरी मिर्च       : ३ 
तेल                      : ४ बड़े चम्मच 
नमक 
कटा हरा धनिया               
नींबू 

                सामग्री (बाटी ) :
आटा                   : २ कप 
अजवाइन            : १ छोटा चम्मच 
नमक                 : २ chhoRe चम्मच 
बेकिंग  पाउडर    : १/४ छोटा चम्मच 
देसी घी              : १ कप 

                  विधि ( दाल ) :
   तीनों दालों को तीन कप पानी में एक घंटे तक भिगोयें |दाल में हल्दी और  नमक डाल कर उसे गलने तक उबालें और चलाते रहें | पैन  में तेल गर्म करें 
,उसमें जीरा ,हींग ,लाल मिर्च   ,तेज पत्ता ,लौंग ,दालचीनी ,छोटी इलायची करी पत्ता ,अदरख ,हरी मिर्च ,टमाटर और पिसी लाल मिर्च डाल कर भूनें |
फिर उसमें उबली दाल डालकर अच्छी तरह मिलाएं |इसके बाद उसमें नींबू 
का रस और हरा धनिया दाल दें !

                 विधि (बाटी ):
      आटे में नमक ,बेकिंग पाउडर और आधा कप देसी घी मिलाएं | उसमें  
आवश्यकतानुसार पानी मिला कर सख्त गूंथे | अब उसे ओवेन में गर्म कर लें |उसमें से नींबू  के आकार जितना आटा ले कर गोल बाटी बना लें | बेकिंग ट्रे में हल्का सा घी लगा कर बाटी रख कर ओवेन में रख दें |१५ - ३० मिनट 
में बाटी पक जायेगी | गरमा-गरम बाटी को देसी घी और दाल में डुबो कर 
परोंसे !!!

बालूशाही

               सामग्री :
मैदा -२ कप 
चीनी -५०० ग्राम 
बेकिंग पाउडर -१/४ छोटा चम्मच 
गुलाब जल 
घी 

           विधि :
मैदा और बेकिंग पाउडर मिला कर घी से गूंथ लें | जरूरत पड़ने पर थोड़ा सा पानी भी मिला सकतें हैं | चीनी में १/२ गिलास पानी मिला कर एक तार की 
चाशनी बना लें | आटे के छोटे - छोटे गोले बना कर उन्हें चपटा कर के बीच 
में से हल्का सा दबा दें | धीमी आँच पर बादामी होने तक तलें ,फिर चाशनी में डाल दें | जब  बालूशाही सूखने लगे तब  चाशनी में से  निकाल  लें  और
बाकीबची हुई चाशनी बालूशाही पर बिखरा दें | ठंडा होने पर परोसें ! 

Friday, February 18, 2011

खसखस की बर्फ़ी

        सामग्री :

खसखस                    : २५० ग्राम 
काजू मोटा पिसा        : २५० ग्राम 
नारियल बारीक पिसा : २५० ग्राम 
चीनी                         : ४०० ग्राम 
दूध                           : १ लीटर 
इलायची


        विधि : 


       खसखस को  दूध में भिगो दें और रात भर भीगने दें | खसखस छान 
कर बारीक पेस्ट की तरह पीस लें | नारियल कपडे पर फैला  कर  घंटे  भर
सूखने के लिए छोड़ दें | बचे हुए दूध  और  चीनी  की  एक तार की चाशनी 
बना  लें | दो बड़े चम्मच घी में खसखस के  पेस्ट को  भून लें | बादामी  हो जाने पर चाशनी में   डाल कर अच्छी  तरह मिलाएं | पिसे  हुए काजू  और इलायची भी डाल दें और  धीमी आंच  पर पकाएं | जब पेस्ट  बर्तन  छोड़ने 
लगे तो उतार लें |थाली में थोड़ा सा घी लगा कर ठंडा होने के लिए जमा दें |
ठंडा होने पर बर्फी की तरह काट लें |


Thursday, February 17, 2011

" चावल के गट्टे "

                 सामग्री :

चावल                     : १०० ग्राम 
आटा                       : २५ ग्राम 
लाल मिर्च पिसी      :१ छोटा चम्मच 
काली मिर्च पिसी     : १/२ छोटा चम्मच 
हल्दी पिसी             : १/२ छोटा चम्मच 
धनिया पिसी          :२ छोटे चम्मच 
गरम मसाला पिसा : १/२ छोटा चम्मच 
आमचूर                 : १/४ चम्मच 
राई                        :१/४ छोटा चम्मच 
उड़द की धुली दाल  : १ छोटा चम्मच 
नमक
सरसों का तेल  

                           विधि :

चावल को उबाल लें | अब इसमें आटा , नमक , आधा चम्मच लाल  मिर्च ,
आधा चम्मच काली मिर्च मिला कर बिना पानी के ही गुंथकर गोल - गोल 
पेडे जैसी लोई बना कर खौलते पानी में डाल दें|पानी इतना हो जितने में  ये डूब जाए | जब उबल जाए तब उतार कर पानी में से निकाल कर अलग रख लें | एक कड़ाही में दो बड़े चम्मच सरसों का तेल गरम कर उसमें हींग जीरे
का छौंक लगायें | इन पेड़ों पर लाल मिर्च ,धनिया और हल्दी डालें |अब इन्हें तेल में डाल कर अच्छी तरह भूनने के बाद उतार लें |अब एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच घी गरम कर के राई और उड़द की दाल डाल कर  गट्टे पर छौंक लगा दें |गरमा -गरम गट्टे तैयार हैं !

Tuesday, February 15, 2011

"अंगूर - ही - अंगूर "

                                           अंगूर का मुरब्बा :
                     सामग्री :
अंगूर     : २५० ग्राम 
शक्कर  : ८०० ग्राम 
केसर 
इलायची 
                    विधि :
अंगूर को हल्का सा उबाल कर रख लीजिये | डेढ़ तार की चाशनी तैयार कर 
उसमें डाल दीजिये | ठंडा होने पर थोड़ी सी केसर तथा इलायची पीस कर डाल दीजिये | इस प्रकार बने मुरब्बों को चीनी के बर्तन में भर कर रख लें |
यह बहुत दिनों तक खराब नहीं होता |
           .....................................................................................


                              अंगूर की चटनी :
        
            सामग्री :
अंगूर   :  २५० ग्राम 
हरा धनिया : ५ ग्राम 
हरी मिर्च : ५ ग्राम 
जीरा 
अदरख 
नमक 
         
                        विधि :
अंगूर को पीस लीजिये | उसमें थोड़ा सा अदरख ,हरी मिर्च और हरा धनिया 
भी पिस लीजिये | स्वादानुसार नमक और जीरा भी मिला लें | अगर अंगूर 
खट्टे हों तो थोड़ी सी चीनी मिला लें और आनंद लें !
          ...............................................................................


                                  अंगूर का रायता :
            सामग्री :
अंगूर       : २५० ग्राम 
दही         : ५०० ग्राम 
इलायची : १०० ग्राम 
शक्कर 
             विधि :
  अंगूर को हल्का सा उबाल कर दही में फेंट कर अंगूरों में डाल दीजिये | शक्कर दही में पहले ही मिला लें |रायता तैयार है !

Sunday, February 13, 2011

मलाईदार मालपूआ

                    सामग्री :
मैदा     : ७५० ग्राम 
शक्कर :५०० ग्राम 
दूध      : १ लीटर 
घी  तलने के लिए 


               विधि :
 मैदा को पानी में अच्छी तरह से मिला कर गाढ़ा घोल बनाइये | दूध को खूब गाढ़ा कर के रखिये | शक्कर की एक तार की चाशनी बनाइये |मैदा के घोल 
को मालपुए की तरह छोटा -छोटा तल कर चाशनी में अच्छी  तरह  डुबोती 
जायें | अब एक प्लेट में चाशनी से निकाल कर रखें |जब सब मालपुए तैयार 
हो जायें तो ऊपर से खूब गाढ़ा किया हुआ दूध और पिसी इलायची डाल कर 
परोसें ..

गुड़ वाला मालपूआ

                   
आटा  :  २५० ग्राम 
गुड़    :  २५० -३०० ग्राम 
इलायची 
सौंफ 
तलने के लिए घी 


                    विधि 


गुड को कम से कम पानी में घोलिये | पानी में आटा डाल कर पकौड़ी जितना पतला घोल लें | अब उसमें इलायची दरदरी कर  के  डालिए | 
इसके साथ ही सौंफ भी डाल दीजिये और चार -पांच घंटे रख दीजिये |
अब एक  चपटी  कड़ाही  में  घी  डाल कर तेज आंच पर चढ़ा दीजिये |
किसी बड़ी कलछी से घोल उठा कर घी में  डालिए  ,घोल  तुरंत  फ़ैल
जाएगा | झरनी से उलट  कर सेंक  कर तुरंत निकाल लीजिये |  सारे  
मालपुए ताल कर एक झरनी पर रख लें ,जिससे घी  छन जाए | यदि 
मालपुए में जाली न पड़े तो ज़रा सी शक्कर मिला लें | 
          अगर चाहें तो इसमें किशमिश , चिरौंजी और  गरी  भी  मिला 
सकती हैं |