Monday, November 26, 2012

नवाबी गरम मसाला

सामग्री :

काली मिर्च : 125 ग्राम 
जीरा : 250 ग्राम 
बड़ी इलायची : 125 ग्राम दालचीनी : 50 ग्राम 
लौंग : 10 ग्राम 
जावित्री : 25 ग्राम 
कबाबचीनी : 25 ग्राम 
जायफल : 10 ग्राम 
जाफ़रान : 10 ग्राम 

विधि : 

सारी मसाले साफ़ कर के धूप में सुखा लें और बारीक पीस लें । पिसे हुए मसाले को छान कर डिब्बों में भर कर रखें । एक दूसरे छोटे डिब्बे में निकाल कर प्रयोग करें । ऐसा करने से मसालों की खूशबू बनी रहेगी ।

पनीर रोल्स

सामग्री :

पनीर : 250 ग्राम 
मैदा : 2 बड़े चम्मच 
उबला मटर : 3/4 कप 
खोया : 25 से 30 ग्राम 
अदरख कटा हुआ 
हरी मिर्च 
चीनी 
चिरौंजी 
काजू 
ब्रेड क्रम्बस 
तेल 

विधि :

पनीर  को   घिस  कर धीमी आंच पर भून लें । अब उसमें  दो  बड़े  चम्मच  मैदा  मिलाएं  और आंच से नीचे  उतार  लें । कड़ाही  में  तेल गरम करें । उसमें अदरख और कटी हरी मिर्च तलें । अब मटर , नमक , चीनी , खोया , चिरौंजी और काजू मिला कर चार - पांच मिनट तक भून लें । पनीर के लगभग 6 या 7 हिस्से  करें । हर  हिस्से  को  हथेली पर फैलाएं और उसमें मटर खोया के  मिश्रण को भर कर रोल्स बना लें । मैदे  को  पानी  में  मिला कर घोल बना लें । हर रोल को इसमें डूबा कर ब्रेड क्रम्बस में लपेट कर एकदम गर्म तेल में गुलाबी तल लें । अब हरी चटनी के साथ परोसें !

Saturday, October 13, 2012

मेथी चिकन

सामग्री :

चिकन                  : 1 किलो (कटे हुए टुकड़े)
इलायची               :5
दालचीनी              : 1 टुकड़ा 
धनिया पत्ती          : 15 ग्राम 
सूखी मेथी            :15 ग्राम 
लहसुन                : 30 ग्राम 
अदरख                :30 ग्राम 
हरी मिर्च             :5
तेल                    :100 ग्राम 
प्याज                 :350 ग्राम (कटा हुआ)
पिसी लाल मिर्च   : 10 ग्राम 
दही                    : एक कप 
टमाटर               : 250 ग्राम (कटा हुआ)
नमक 

विधि :


चिकन को दही और नमक में लपेट कर डेढ़ घंटे के लिए रख दें ।अब कडाही में तेल गरम करें और इसमें इलायची ,लौंग और दालचीनी डालें । अब इसमें प्याज भी डाल कर भूने और फिर अदरख ,लहसुन ,हरी मिर्च ,पिसी मिर्च और टमाटर डाल कर भूनें ।थोड़ा भूनने के बाद बचे हुए दही के साथ चिकन और एक कप पानी डाल कर उबलने तक पकाएं ।अब इस मिश्रण पर मेथी ,धनिया और अदरख फैला कर डाल दें धीमी आंच पर दस से बाढ़ मिनट तक पका लें !

Thursday, October 11, 2012

कढ़ाही पनीर

सामग्री :

पनीर             : 600 ग्राम 
शिमला मिर्च   : 25 ग्राम 
धनिया दाना   : 15 ग्राम 
धनिया पत्ती 
गर्म मसाला    :10 ग्राम 
लहसुन पेस्ट  :10 ग्राम 
अदरख           : 30 ग्राम 
हरी मिर्च        : 4 
मूंगफली का तेल : 120 मिली ली .
कसूरी मेथी     : 5 ग्राम 
टमाटर           : 700 ग्राम 
नमक 

विधि :

लाल मिर्च और धनिया दाना पीस लें । कड़ाही में 75 मी .ली . तेल गर्म करें और उसमें लहसुन पेस्ट डाल कर भूरा होने तक पकायें । अब हरी मिर्च ,अदरख और पिसे मसाले का आधा भाग डाल कर भूने ।टमाटर भी डाल कर कुछ देर पकाएं ।अब कसूरी मेथी ,नमक और गर्म मसाला डाल डिश अलग रख दें । एक दुसरे पैन में बचा तेल गर्म करें और उसमें शिमला मिर्च डालें ।उसमें बचा पिसा मसाला डालकर पकाएं और पहले से बने मसाले में मिला दें ।अब पनीर के टुकड़े मिला कर दो से तीन मिनट तक पकाएं । धनिया पत्ती से सजा कर परोसें !

Friday, September 28, 2012

रसमलाई

सामग्री 

अंडा   : १
अनिक मिल्क पावडर  : ३/४ कप 
दूध    :७५० ग्राम 
चीनी : १०० ग्राम 
छोटी इलायची 
पिस्ता 


विधि 

अंडे की सफेदी को खूब अच्छी तरह से फेटिये | अब उसमें धीरे - धीरे मिल्क पावडर डाल कर मिलाइए | हाथ पर थोड़ी चिकनाई लगा कर गोल - गोल गोलीयां बना कर रख लें | दूध को चीनी डाल कर आंच पर रखिये | छोटी इलायची डाल कर दूध को लगभग एक चौथाई गाढा कर लें | अब खुलते दूध में ही एक -एक कर के सारी गोलियां डाल दें | थोड़ी देर में ही गोलियां फूल कर मोटी हो जायेंगी | अब रसमलाइयो को खूब ठंडा कर के पिस्ता लगा कर परोसें !!!

Saturday, January 21, 2012

सूजी का हलुवा ( चाशनी में )

सामग्री :

सूजी :१०० ग्राम 
चीनी :१०० ग्राम 
घी :५० ग्राम 
काजू ,किशमिश ,चिरौंजी 

विधि :

सूजी को गुनगुने पानी में लगभग एक घंटा भिगो लें । पानी इतना होना चाहिए की सूजी बहुत अच्छी तरह से भीग जाए । जब सूजी फूली हुई लगने लगे ,तब उसको एक छन्नी में छान कर रख लें जिससे अतिरिक्त पानी निथर जाए । अब एक भारी तले की कढ़ाही को आंच पर रख कर उसमें चीनी और घी मिला कर डाल दें ।जैसे ही चीनी पिघल जाए और एक तार की चाशनी सी बन जाए ,उसमें छान कर रखी हुई सूजी अच्छी तरह से मिला कर डाल दें । अब लगातार इस मिश्रण को चलाते रहें । आंच मध्यम रखें । भुन जाने के बाद सुनहली रंगत आ जाने पर मेवे मसे सजा कर परोसें !!!
इस हलुवे को बनाने में चाशनी का अंदाज़ ध्यान रखना है ।चाशनी गाढ़ी हो जाने पर हलुवा गाँठ ऐसा बन जाएगा ..इसलिए ध्यान रखियेगा ......:)))