Thursday, May 19, 2016

कलाकन्द

सामग्री :

दूध  : २ लीटर 
चीनी  : ३/४  कप 
पिस्ता 
बादाम 
मिल्क पावडर : ३ टेबलस्पून 
छोटी इलायची पिसी 
निंबू 

विधि :

एक लीटर दूध को उबालिये। जैसे ही उबलना शुरू हो निंबू का रस डाल कर दूध को फाड़ लें। इस फ़टे हुए दूध को छन्नी या पतले कपड़े से छान कर छेना बना लें। 

अब दूसरे भारी तले वाले बर्तन में बाकी बचे एक लीटर दूध को उबालिये। जब दूध अच्छे से उबल जाए तब उसमें छेना डाल कर अच्छे से मिलाइये। इस मिश्रण में ही पीसी इलायची ,चीनी और मिल्क पावडर भी डाल लें। अच्छे से मिलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं। 
अब इस में बारीक कतरे हुए पिस्ता और बादाम मिला कर ,घी लगी थाली में जमा लीजिए। जब मिश्रण अच्छे से सेट हो जाए तब मनचाहे आकार में काट कर परोसें। 

Tuesday, May 3, 2016

आम का गलका ......

सामग्री :

कच्चे आम बिना गुठली के 
गुड 
नमक 
पिसी लाल मिर्च 
पिसा गरम मसाला 
मंगरैल 
लाल मिर्च साबुत 
हींग 
सरसों का तेल तड़का के लिये 

विधि :

सबसे पहले कच्चे आम धो कर छील लें और थोड़े छोटे टुकड़ों में काट कर रख लें। कड़ाही गरम करें। तड़का लगाने के लिए तेल गरम करें। साबुत मिर्च और मंगरैल डाल कर हल्का सा चटकने दें। मंगरैल के चटकने के साथ ही हींग और कटे हुए कच्चे आम डाल कर अच्छे से चला कर तीन से चार मिनट के लिए ढंक दें ,आंच मद्धम ही रखें। ढक्क्न खोल कर देखें ,आम हल्के से गल गए होंगे। गुड को छोटे छोटे टुकड़ों में कर के मसल लें और आम पर डाल दें और खूब अच्छे से मिला लें। इसमें नमक ,पिसी लाल मिर्च और थोड़ा सा गर्म मसाला डाल कर मिला लें। धीमी आंच पर ढंक कर रख दें। थोड़ी - थोड़ी देर में कलछी से अच्छे से चलाते रहें ,नहीं तो गुड कड़ाही में चिपक कर जल जाएगा। जब गुड़ गल कर आम के साथ एकसार हो जाए ,तो बचा हुआ गर्म मसाला डाल कर ढंक दें और आंच बंद कर दें। ध्यान रखिएगा कि रस बहुत गाढ़ा न हो जाए ,क्योंकि गुड की वजह से ये ठंडा होने पर और गाढ़ा हो जाता है। 
 

Monday, May 2, 2016

आम की लस्सी .......

सामग्री :

दही : १ प्याला 
चीनी : ३ से ४ छोटी चम्म्च 
आम : आधा प्याला 
बादाम 
पिस्ता 
गुलाब जल 
बर्फ 

विधि :

आम को छील कर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब मिक्सी में सबसे पहले आम के कटे हुए टुकड़े डालें फिर चीनी डालें ,सबसे बाद में दही डालें। सारी सामग्री एकसार होने तक मिक्सी में चला लें। अब जितनी पतली या गाढ़ी लस्सी पसंद करते हों उस अनुपात में ठंडा पानी डाल कर कुछ सेकेण्ड को मिक्सी फिर चला लें। आकर्षक गिलास में डाल कर ऊपर से कतरे हुए बादाम और पिस्ता डालें। बर्फ के साथ कुछ बूंदें गुलाब जल की डाल कर 
एकदम ठंडी आम की लस्सी परोसें। 
अगर बेमौसम इसका लुत्फ़ लेना चाहें तो आम की जगह आप आम का फ्लेवर या माज़ा या फ्रूटी भी प्रयोग कर सकतें हैं।