Saturday, March 9, 2013

शरीफे की रबडी


सामग्री :

फुल क्रीम दूध : १ लिटर 
खोया            : १०० ग्राम 
पीसी चीनी     : २५० ग्राम 
शरीफा           : १ प्याला 
काजू 
बादाम 
पिस्ता 
केसर 

विधि :

दूध को गाढ़ा करने के लिए मध्यम आंच पर चढाएं । दूध को बराबर से चलाते रहें ।इस में केसर के रेशे डाल दें ,थोड़ी केसर सजाने के लिए अलग रख दें । सारे मेवे बारीक कतर लें । थोड़े से कतरे हुए मेवे सजाने के लिए रख कर बाकी का मेवा भी दूध में डाल  कर चलाते रहें । खोया भी हाथ से मसल कर इस दूध में मिला दें । अब चीनी भी डाल कर मिला लें । दूध ठंडा होने पर दुगना गाढा हो जाता है । इसलिए अंदाज से गाढे दूध को आंच से उतार लें । जब दूध ठंडा हो जाए तो इसमें शरीफे का गूदा मिला कर परोसने के लिए प्यालियों में डाल दें और ऊपर से मेवे और केसर से सजा कर खूब ठंडा करके परोसें !
   

Saturday, March 2, 2013

दही वाली अरवी


सामग्री :

अरवी :२५० ग्राम 
खट्टी दही : १०० ग्राम 
लहसुन पेस्ट : १ छोटा चम्मच 
अदरख पेस्ट : १ छोटा चम्मच 
अजवायन : १ छोटा चम्मच 
हींग 
नमक
पिसी हल्दी  
पिसी लाल मिर्च : १ छोटा चम्मच 
पिसा गर्म मसाला 
हरा धनिया 
बेसन : २ चम्मच  
सरसों का तेल 

विधि :

सबसे पहले अरवी को अच्छी तरह से धो कर साफ़ कर लें । मिट्टी एकदम न रह जाए । 
कुकर में दो से तीन सीटी आने तक अरवी को उबाल लें । ठंडा होने पर छील कर हाथों 
से दबा कर चपटा कर लें । एक पैन में तेल पका लें और उसमें अरवी को दोनों तरफ से 
सुनहला होने तक तल लें । पैन में बचे हुए तेल में लहसुन पेस्ट को डाल कर एक मिनट 
धीमी आंच पर भून लें । अब इसमें अदरख पेस्ट डाल कर भूने । अजवायन और हींग 
भी डाल दें । मसाले चटक जाने पर ,बेसन डाल कर थोड़ा सा भून लें और सारे मसाले 
भी डाल दें । दही भी अब इसमें मिला लें और धीमी आँच पर भून लें । जब मसाला घी 
छोड़ने लगे तो उसमें अरवी मिला कर अच्छे से मिला कर भून लें । गर्म मसाला और 
हरी धनिया मिला कर ढँक दें और परोसें !

Friday, March 1, 2013

पालक पनीर का पराठा


सामग्री :

पालक : १ कप 
पनीर : १०० ग्राम  
गेहूँ का आटा  : २०० ग्राम   
हरी मिर्च 
हरा धनिया 
नमक 
गर्म मसाला 
घी - रिफाइंड अथवा शुद्ध 
दूध 

विधि :

पालक को साफ़ कर के भाप में गला लें । ठंडा होने पर इस को पीस लें । 
आटे में  नमक और मोयन मिला कर मुलायम कर लें । अब इस आटे में 
पिसा हुआ पालक बहुत अच्छे से मिला लें । आटे और पालक के मिश्रण 
को दूध से गूँथ कर ढ़क कर रख दें । पनीर को कद्दूकस करने के बाद उस 
में नमक , हरी मिर्च ,  हरा धनिया और गर्म मसाला मिला कर भरावन 
तैयार कर लें । आटे के छोटे - छोटे पड़े बना कर कटोरी ऐसी बनायें और 
उसमें पनीर के भरावन को थोड़ा - थोड़ा भर कर पहले हाथ से ही एकसा 
और गोल करते हुए थोड़ा पतला कर लें । अब बेलन से बराबर पतला कर 
के गर्म तवे पर सम्हाल कर घी लगाते हुए सेक लें । 
ये बहुत मुलायम होता है अत:बहुत पतला न करें ,अन्यथा टूट सकता है । 
पराठे की जगह इसको तवे पर ही हल्के हाथों से रोटी की तरह भी बनाया 
जा सकता है !

Thursday, February 28, 2013

काली गाजर की कांजी


सामग्री :

काली गाजर : २५० ग्राम 
पानी : १ लीटर 
काला नमक : १ छोटा चम्मच
सफेद नमक : १ चम्मच  
कुटी लाल मिर्च : १ छोटी चम्मच 
पिसी राई : २ बड़े चम्मच 

विधि :

गाजर को धो कर छील लें पतले - पतले गोल टुकड़ों में काट लें । पानी में सारी सामग्री डाल 
कर अच्छे से मिला दें । गाजर के टुकड़े भी उस में डाल दें । पांच - छ : दिनों तक तेज धूप में 
रखें । अब उसमें हल्का सा खट्टापन आ गया होगा । इसको ठंडा करके अथवा ऐसे ही बूंदी या 
मूंग की बड़ी डाल कर परोसें !

Wednesday, February 20, 2013

गोभी का हलवा




सामग्री :

फूलगोभी 
चीनी 
दूध 
खोया 
शुद्ध घी 
बारीक कतरे हुए काजू बादाम 

विधि :

फूलगोभी के फूल वाले भाग को कद्दूकस कर लें ।
गर्म पानी में कद्दूकस की हुई गोभी को तीन से चार मिनट तक रख दें । 
अब इसको छन्नी में छान कर पानी पूरा निथार दें ।  
निथारी हुई गोभी को घी में सुनहला होने तक धीमी आंच पर भून लें । 
अब इसमें दूध डाल कर पका लें । 
जब दूध सूखने वाला हो तो उस मिश्रण में खोया और चीनी भी मिला कर पका लें । 
जब मिश्रण सूख जाए ,तो उसमें थोड़ा घी डाल कर धीमी आंच पर भून लें । 
अब एक डिश में हलवा मनचाहे आकार में रख लें और काजू बादाम से सजा लें । 
इस हलवे में छोटी इलायची ,किशमिश और चिरौंजी मत डालें ,अन्यथा गोभी का स्वाद और सुगंध नहीं रह पायेगी  :)

Monday, November 26, 2012

नवाबी गरम मसाला

सामग्री :

काली मिर्च : 125 ग्राम 
जीरा : 250 ग्राम 
बड़ी इलायची : 125 ग्राम दालचीनी : 50 ग्राम 
लौंग : 10 ग्राम 
जावित्री : 25 ग्राम 
कबाबचीनी : 25 ग्राम 
जायफल : 10 ग्राम 
जाफ़रान : 10 ग्राम 

विधि : 

सारी मसाले साफ़ कर के धूप में सुखा लें और बारीक पीस लें । पिसे हुए मसाले को छान कर डिब्बों में भर कर रखें । एक दूसरे छोटे डिब्बे में निकाल कर प्रयोग करें । ऐसा करने से मसालों की खूशबू बनी रहेगी ।

पनीर रोल्स

सामग्री :

पनीर : 250 ग्राम 
मैदा : 2 बड़े चम्मच 
उबला मटर : 3/4 कप 
खोया : 25 से 30 ग्राम 
अदरख कटा हुआ 
हरी मिर्च 
चीनी 
चिरौंजी 
काजू 
ब्रेड क्रम्बस 
तेल 

विधि :

पनीर  को   घिस  कर धीमी आंच पर भून लें । अब उसमें  दो  बड़े  चम्मच  मैदा  मिलाएं  और आंच से नीचे  उतार  लें । कड़ाही  में  तेल गरम करें । उसमें अदरख और कटी हरी मिर्च तलें । अब मटर , नमक , चीनी , खोया , चिरौंजी और काजू मिला कर चार - पांच मिनट तक भून लें । पनीर के लगभग 6 या 7 हिस्से  करें । हर  हिस्से  को  हथेली पर फैलाएं और उसमें मटर खोया के  मिश्रण को भर कर रोल्स बना लें । मैदे  को  पानी  में  मिला कर घोल बना लें । हर रोल को इसमें डूबा कर ब्रेड क्रम्बस में लपेट कर एकदम गर्म तेल में गुलाबी तल लें । अब हरी चटनी के साथ परोसें !