Friday, September 28, 2012

रसमलाई

सामग्री 

अंडा   : १
अनिक मिल्क पावडर  : ३/४ कप 
दूध    :७५० ग्राम 
चीनी : १०० ग्राम 
छोटी इलायची 
पिस्ता 


विधि 

अंडे की सफेदी को खूब अच्छी तरह से फेटिये | अब उसमें धीरे - धीरे मिल्क पावडर डाल कर मिलाइए | हाथ पर थोड़ी चिकनाई लगा कर गोल - गोल गोलीयां बना कर रख लें | दूध को चीनी डाल कर आंच पर रखिये | छोटी इलायची डाल कर दूध को लगभग एक चौथाई गाढा कर लें | अब खुलते दूध में ही एक -एक कर के सारी गोलियां डाल दें | थोड़ी देर में ही गोलियां फूल कर मोटी हो जायेंगी | अब रसमलाइयो को खूब ठंडा कर के पिस्ता लगा कर परोसें !!!

Saturday, January 21, 2012

सूजी का हलुवा ( चाशनी में )

सामग्री :

सूजी :१०० ग्राम 
चीनी :१०० ग्राम 
घी :५० ग्राम 
काजू ,किशमिश ,चिरौंजी 

विधि :

सूजी को गुनगुने पानी में लगभग एक घंटा भिगो लें । पानी इतना होना चाहिए की सूजी बहुत अच्छी तरह से भीग जाए । जब सूजी फूली हुई लगने लगे ,तब उसको एक छन्नी में छान कर रख लें जिससे अतिरिक्त पानी निथर जाए । अब एक भारी तले की कढ़ाही को आंच पर रख कर उसमें चीनी और घी मिला कर डाल दें ।जैसे ही चीनी पिघल जाए और एक तार की चाशनी सी बन जाए ,उसमें छान कर रखी हुई सूजी अच्छी तरह से मिला कर डाल दें । अब लगातार इस मिश्रण को चलाते रहें । आंच मध्यम रखें । भुन जाने के बाद सुनहली रंगत आ जाने पर मेवे मसे सजा कर परोसें !!!
इस हलुवे को बनाने में चाशनी का अंदाज़ ध्यान रखना है ।चाशनी गाढ़ी हो जाने पर हलुवा गाँठ ऐसा बन जाएगा ..इसलिए ध्यान रखियेगा ......:)))

Monday, May 2, 2011

गोलगप्पे ,जीराजल और मटर .......

गोलगप्पे की सामग्री :
मैदा :५०० ग्राम 
सूजी :२५० ग्राम 
बेकिंग पाउडर 
तलने के लिए रिफाइंड घी 

विधि :
सूजी ,मैदा और बेकिंग पाउडर को अच्छे से मिला लें |थोड़ा सा मोयन दे कर पानी से कड़ा गूंथ लें और गीले कपड़े से ढक कर रखें |इस आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना कर बहुत पतला बेलें |बेलें हुई लोइयों को भी गीले कपड़े से ढक कर रखें |जब सारी बेल लें ,तब उनको तल लें |गोलगप्पे तैयार हैं |जो न फूलें पापड़ी चाट की तरह दही चटनी के साथ परोसे |

जीराजल की सामग्री :
काला जीरा :५० ग्राम 
सफ़ेद जीरा :५० ग्राम 
इमली का रस :५०० ग्राम 
पिसी लाल मिर्च
हींग 
नीम्बू का रस 
नमक 

विधि :
लगभग आधा लिटर पानी में मिर्च जीरा डाल कर एक उबाल आने दें |उबाल आने पर उस में इमली और नीम्बू का रस नमक और पिसी मिर्च डाल दें |एक बार और उबल जाने दें |एक जलते हुए कोयले पर हींग का टुकड़ा रख कर ऊपर से एक मटका उलटा कर रख दें |थोड़ी ही देर में उसमें हींग की महक भर जायेगी |अब तुरंत ही तैयार किया पानी डाल कर ढक दें |इस में ही लगभग १.५ लिटर पानी और डाल कर अच्छे से मिला लें |पानी में पुदीने की पत्तियाँ भी डाल लें |जीराजल तैयार है |

मटर  :
गोलगप्पे में भरने के लिए मटर नमक और हींग डाल कर उबाल लें |   

Thursday, April 7, 2011

मूंगफ़ली का हलवा

                सामग्री :
कच्ची मूंगफली :२५० ग्राम 
घी                     :२५० ग्राम 
चीनी                 :२०० ग्राम 
छोटी इलायची 

                 विधि :
मूंगफली को दो -तीन घंटे के लिए पानी में भिगो दें |छिलका उतार कर पीस लें |अब कड़ाही में घी डाल कर पिसी मूंगफली धीमी आंच पर भून लें |जब मूंगफली घी छोड़ने लगे और गुलाबी रंग की हो जाए ,तब इस को थाली में निकाल कर रख लें |अब चाशनी बना लें |चाशनी में भुनी मूंगफली डाल कर चलाती जाएँ |जब हलवा कड़ाही से 
चिपकना बंद हो जाए तो समझिये हलवा तैयार है |ऊपर से पिसी इलायची डाल कर परोसिये .....
                                                                                                                                

सिंघाड़े की इडली

            सामग्री :
सिंघाड़े का आटा
दही 
सेंधा नमक 
जीरा 
हरी धनिया 
हरी मिर्च 
पिसी खटाई 
घी 
      विधि :
सिंघाड़े के आटे को नमक के साथ दही में फेंट कर थोड़ा खमीर उठाने के लिए रख दें |ये मिश्रण थोड़ा गाढा होना चाहिए |जब खमीर उठ जाए तब इडली के सांचे में डाल कर माइक्रोवेव में पका लें | थोड़ा ठंडा होने पर घी गरम 
कर के जीरा और हरी मिर्च का छौंक लगा कर हलके हाथों इडली भून लें |ऊपर से पिसी खटाई और हरा धनिया 
डाल कर गरम-गरम परोसें ....... 

खरबूजे की खीर

              सामग्री :
खरबूजे  का लच्छे : १०० ग्राम
दूध : १ किलो 
चीनी : १२५ ग्राम 
बादाम ,पिस्ता ,गरी ,इलायची ,गुलाब जल 
घी 

               विधि :
अधपके खरबूजे का लच्छा बना कर धो कर पतले कपडे में बाँध कर हल्की आंच पर उबाल लीजिये | अब इन्हें कडाही में घी दाल कर भून लीजिये |अब लच्छों को दूध में धीमी आंच पर गाढ़ा कर कीजिये |जब थोड़ा गाढ़ा हो जाए ,तब चीनी डाल कर पूरा गाढ़ा कर लें | अब आंच से उतार कर उसमें सारे मेवे और गुलाब जल डाल दें !!!  

सिन्घाडे के आटे की कढी .....

सामग्री :

सिंघाड़े का आटा 
सेंधा नमक 
पिसी मिर्च
पिसी खटाई
जीरा  
घी

विधि :

सिंघाड़े के आटे को हलके गुनगुने पानी में पकौड़ी ऐसा घोल बना लें ,खूब अच्छी तरह से फेंट लें |
घी गरम कर के छोटी-छोटी पकौड़ियाँ तल लें | अब आटे का कढी जैसा पतला घोल बना लें ,सारे 
मसाले मिला लें | थोड़े से घी में जीरा की छौंक लगा कर घोल को डाल दें और पका लें | जब  कढी 
पक जाए तब पिसी खटाई डाल कर अच्छी तरह से मिला लें |जब खाना हो उसके पांच मिनट पहले 
पकौड़ी डालें |पहले डाल देने पर पकौड़ी गल जायेगी | इस कढी को तिन्नी के चावल या सिंघाड़े की 
रोटी -पूरी -पराठा किसी भी चीज़ से खाएं |