Sunday, March 6, 2011

गुलाब-जामुन ( ब्रेड )

                    सामग्री :
ब्रेड                   :१६ स्लाइस
दूध                  :२०० ग्राम 
चीनी                :२५० ग्राम 
छोटी इलायची :४-५
घी तलने के लिए 

                   विधि :
प्लेट में ब्रेड के दो स्लाइस रखिये और उन्हें दूध से इतना ही भिगोइये कि भीग भर जाए ,डूबे नहीं | जब ब्रेड भीग कर फूल जाए ,उन टुकड़ों को निकाल कर दूसरे दो टुकडे भिगोइये ,ऐसे ही सारी ब्रेड भिगो लें | भीगे हुए टुकड़ों को  
एक-एक कर के हथेली पर रखें और बीच में किशमिश व मिश्री का छोटा सा 
टुकड़ा रख के गोल आकार बनाइये | चपटी कड़ाही में घी गरम कर के सारी गोलियां डाल  दीजिये  |एक तार की चाशनी में गोलियां डाल दें |ऊपर से पिसी  इलायची डाल दें !!!  

3 comments:

  1. नई पुरानी हलचल से आपके स्वादिष्ट गुलाब जामुन खाने के लिए आ गए हैं.

    जल्दी परोसिये निवेदिता जी ,मुहँ में पानी आ रहा है.

    ReplyDelete
  2. अब इससे आगे की पोस्टें नहीं पढनी ..
    अथवा सेहत गयी काम से और तोंद का भगवान ही मालिक है !

    ReplyDelete