Thursday, March 10, 2011

बेक्ड स्प्राउट्स वडा

                      सामग्री :
मूंग दाल (धुली)      :१.५ कप 
उड़द दाल (धुली)     :२ बड़े चम्मच 
अंकुरित (मूंग धुली) :१/२ कप 
हरी मिर्च २-३-काटी हुई 
अदरख                   :१"
नमक 
पिसी हल्दी             :१/४ छोटा चम्मच 
पिसी लाल मिर्च      :१ छोटा चम्मच 
पिसा गरम मसाला  :१/२ छोटा चम्मच 
बेकिंग पाउडर          :१/४ छोटा चम्मच 
तेल 
दही                         :२ कप 
इमली की खट्टी-मीठी चटनी 
हरी धनिया की चटनी 
हरा धनिया कटा हुआ 

                विधि :
मूंग दाल और उड़द दाल को मिला लें और अच्छी तरह से धो कर तीन कप 
पानी में भिगो दें |लगभग दो घंटे बाद पानी से निकाल  कर  रख  दें |  भीगी दाल में अंकुरित दाल ,हरी मिर्च और अदरख मिला कर पीस लें , एक गाढा पेस्ट तैयार हो जाएगा |अब एक बड़े बर्तन में रख कर खमीर उठाने के लिए छोड़ दें |जब खमीर उठ जाए तब पेस्ट में नमक ,हल्दी , गर्म  मसाला  और बेकिंग पाउडर मिलाएं | साथ ही इसमें बारीक कटा अदरख भी डाल दें |  अब
माइक्रोवेव की प्लेट को तेल से ग्रीस  करें | चम्मच से पेस्ट मिक्सचर डालें |
इसको डेढ़ से दो मिनट तक पकाएं |  सर्व करने के लिए वडा पर नमक वाला दही डालें |इस पर हरे धनिया की चटनी और इमली की चटनी डालें | धनिया पत्ती  से सजा कर परोसें !!!

No comments:

Post a Comment