सामग्री :
चुकंदर : ३-४
पत्ता गोभी : १
गाज़र : २
प्याज :१
सेलैरी :२ गड्डी
टमाटर : २५० ग्राम
सिरका : २ बड़े चम्मच
चीनी : १ बड़ा चम्मच
करी पत्ता
करी पत्ता
नमक : १/२ चम्मच
काली मिर्च : १/२ चम्मच
खट्टी क्रीम : २५० ग्राम
विधि :
सब्ज़ियों को बारीक काट लें ( इनसे डिश की सजावट होगी ) | अब जड़ वाली सब्जियों को पैन में डाल दें | टमाटर ,चीनी और पानी डाल करा उसमें दो बड़े चम्मच मक्खन डालें | धीमी आंच पर १५-२० मिनट तक
पकाएं |बराबर चलाती रहें | अब पत्ता गोभी को भी मिला लें | फिर से १५-२० मिनट तक पहले के तरीके से
पकाएं || अब उसमें नमक ,मिर्च ,करी पत्ता और सिरका डाल कर तब तक आंच पर रहने दें ,जब तक कि
सब्जियां अच्छी तरह गल जाए | इसमें आलू भी डाल सकते हैं | इसको अच्छा रंग देने के लिए एक चुकंदर
को बारीक काट कर अच्छी तरह उबाल लें |अब अंत में बने हुए बोर्श में उसे छान दें और ऊपर से क्रीम डाल दें|
अच्छा और स्वादिष्ट
ReplyDelete