Thursday, March 17, 2011

गोभी की खीर .......



              सामग्री :
फूलगोभी  : १ मध्यम आकार की 
दूध           : १.५ लीटर 
चीनी        :२५० ग्राम 
काजू ,बादाम ,किशमिश ,चिरौंजी ,छोटी इलायची 
शुद्ध घी 

         विधि :

गोभी को साफ़ कर के कद्दूकस पर घिस लें | भारी तले के बर्तन में थोड़ा सा घी डाल कर गरम कर लें |थोड़ी सी पिसी इलायची घी में डाल दें ,फिर कसी हुई गोभी भी डाल दें | मद्धयम आंच पर गोभी हल्का सुनहरा होने तक भून लें | जब गोभी में सोंधापन आ जाए , तब दूध डाल कर पका लें | जब  रबडी 
ऐसा गाढा हो जाए ,तब आंच पर से हटा कर ठंडा कर लें | सबसे आखिर में 
कतरे हुए मेवे मिला दें | 
                  स्वादिष्ट खीर तैयार है -खाएं और खिलाएं .......
                                होली मुबारक ..........
                                   -निवेदिता -

6 comments:

  1. क्या बात है..मुँह में तो पानी आ गया.....

    ReplyDelete
  2. आपकी उम्दा प्रस्तुति कल शनिवार (19.03.2011) को "चर्चा मंच" पर प्रस्तुत की गयी है।आप आये और आकर अपने विचारों से हमे अवगत कराये......"ॐ साई राम" at http://charchamanch.blogspot.com/
    चर्चाकार:Er. सत्यम शिवम (शनिवासरीय चर्चा)

    ReplyDelete
  3. बहुत बढ़िया!
    होली की शुभकामनाएँ!

    ReplyDelete
  4. आप को सपरिवार होली की हार्दिक शुभ कामनाएं.

    सादर

    ReplyDelete
  5. WOW !!!

    NICE DISH
    AND DELICIOUS.

    HAPPY HOLI !!!!

    ReplyDelete
  6. :) chalega .. agar ye wala real me didi ko bana kar hame khilane ka mauka mile to :)

    ReplyDelete