Sunday, January 9, 2011

"गाज़र का हलवा"

सामग्री..

गाज़र               १ किलो
खोया                २५० ग्राम
मलाई              २ कटोरी
देसी घी           २ से ३ चम्मच
शक्कर            ५०० ग्राम
काजू  , बादाम ,  किशमिश ,चिरौंजी , छोटी इलायची

विधि....

गाज़र को धो कर , चाकू से उसकी ऊपरी सतह को खुरच कर साफ़ करने के बाद कद्दूकस पर घिस लें । तेज आँच पर कड़ाही में घी गरम कर लें । अब आँच धीमी कर के ,  उसमें पिसी हुई छोटी इलायची और गाज़र डाल कर भूनें । जब गाज़र थोड़ा सूख जाये ,तब उसमें शक्कर डाल कर पकायें 
जब गाज़र और शक्कर सूखने लगे ,तब उसमें मलाई डाल कर धीमी आँच पर ही पकायें । जब पूरा सूखने वाला हो तभी उसमें खोया डाल कर भून लें । सबसे आखिर में उसमें सब मेवे डाल कर खोये से सजा कर परोसे  । इसमें समय जरूर लगता है पर आँच धीमी ही रखनी चाहिये ।

1 comment: