Sunday, February 13, 2011

गुड़ वाला मालपूआ

                   
आटा  :  २५० ग्राम 
गुड़    :  २५० -३०० ग्राम 
इलायची 
सौंफ 
तलने के लिए घी 


                    विधि 


गुड को कम से कम पानी में घोलिये | पानी में आटा डाल कर पकौड़ी जितना पतला घोल लें | अब उसमें इलायची दरदरी कर  के  डालिए | 
इसके साथ ही सौंफ भी डाल दीजिये और चार -पांच घंटे रख दीजिये |
अब एक  चपटी  कड़ाही  में  घी  डाल कर तेज आंच पर चढ़ा दीजिये |
किसी बड़ी कलछी से घोल उठा कर घी में  डालिए  ,घोल  तुरंत  फ़ैल
जाएगा | झरनी से उलट  कर सेंक  कर तुरंत निकाल लीजिये |  सारे  
मालपुए ताल कर एक झरनी पर रख लें ,जिससे घी  छन जाए | यदि 
मालपुए में जाली न पड़े तो ज़रा सी शक्कर मिला लें | 
          अगर चाहें तो इसमें किशमिश , चिरौंजी और  गरी  भी  मिला 
सकती हैं | 

2 comments:

  1. इसकी तस्वीर देख कर ही मुहं में पानी आने लगा :)

    ReplyDelete
  2. पूआ..मोस्ट फेवरिट :)
    अभी कुछ दिन पहले घर से लौटने वक्त माँ के हाथ का बना खाया था :(
    मुहं में सही में पानी आ गया

    ReplyDelete