Sunday, February 20, 2011

बालूशाही

               सामग्री :
मैदा -२ कप 
चीनी -५०० ग्राम 
बेकिंग पाउडर -१/४ छोटा चम्मच 
गुलाब जल 
घी 

           विधि :
मैदा और बेकिंग पाउडर मिला कर घी से गूंथ लें | जरूरत पड़ने पर थोड़ा सा पानी भी मिला सकतें हैं | चीनी में १/२ गिलास पानी मिला कर एक तार की 
चाशनी बना लें | आटे के छोटे - छोटे गोले बना कर उन्हें चपटा कर के बीच 
में से हल्का सा दबा दें | धीमी आँच पर बादामी होने तक तलें ,फिर चाशनी में डाल दें | जब  बालूशाही सूखने लगे तब  चाशनी में से  निकाल  लें  और
बाकीबची हुई चाशनी बालूशाही पर बिखरा दें | ठंडा होने पर परोसें ! 

3 comments:

  1. :) वाह जी पढते पढते लगा जैसे बालूशाही मुँह में घुल रही हो :) अच्छी पोस्ट

    ReplyDelete
  2. kash sirf vidhi batane ke badle kuchh balushai parcel se mil jati:D

    ReplyDelete
  3. मुंह में पानी आ गया देखकर... मिठास लिए सुंदर प्रस्तुति. आभार.
    सादर,
    डोरोथी.

    ReplyDelete